Posts

Showing posts from January, 2026

IMP 2026 BORD EXAM| परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण | जीवन परिचय | जयशंकर प्रसाद

Image
        🚨  IMP 2026 BORD EXAM | परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण             जयशंकर प्रसाद – जीवन परिचय नाम : जयशंकर प्रसाद जन्म : 1889 ई. जन्म स्थान : काशी पिता का नाम : देवीप्रसाद शिक्षा : अंग्रेजी, फारसी, उर्दू, हिंदी व संस्कृत का स्वाध्याय निधन : 1937 ई. जयशंकर प्रसाद बहुमुखी प्रतिभा के धनी साहित्यकार थे। उनका जन्म 1889 ई. में काशी के ‘सुँघनी साहू’ नामक प्रसिद्ध वैश्य परिवार में हुआ था। उनके यहाँ तम्बाकू का व्यापार होता था। उनके पिता देवीप्रसाद तथा पितामह शिवरत्न साहू थे। पितामह परम शिवभक्त थे और पिता अत्यन्त उदार एवं साहित्य-प्रेमी व्यक्ति थे। प्रसाद जी का बचपन सुखमय था। बाल्यकाल में ही उन्होंने अपनी माता के साथ धारा क्षेत्र, ओंकारेश्वर, पुष्कर, उज्जैन तथा ब्रज आदि तीर्थों की यात्राएँ कीं। यात्रा से लौटने के बाद पहले पिता का और चार वर्ष पश्चात् माता का भी निधन हो गया। उन्हें बचपन से ही साहित्य के प्रति गहरा लगाव था। वे निरन्तर साहित्यिक पुस्तकें पढ़ते और काव्य-रचना करते रहते थे। प्रारम्भ में उनके भाई...

IMP 2026 BORD EXAM| परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण | आचार्य रामचंद्र शुक्ल

Image
         🚨 IMP 2026 BORD EXAM | परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण 🚨            आचार्य रामचंद्र शुक्ल – जीवन परिचय नाम : आचार्य रामचंद्र शुक्ल जन्म : 1884 ई. जन्म स्थान : बस्ती जिले के अगोना ग्राम पिता : चन्द्रबली शुक्ल शिक्षा : एफ.ए. (इन्टरमीडिएट) आजीविका : अध्यापन, लेखन, प्राध्यापक निधन : 1941 ई. हिन्दी भाषा के उच्चकोटि के साहित्यकार आचार्य रामचन्द्र शुक्ल निबन्धकार, समालोचक, इतिहासकार, अनुवादक एवं महान शैलीकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। गुलाबराय के अनुसार, उपन्यास साहित्य में जो स्थान मुंशी प्रेमचन्द का है, वही स्थान निबन्ध साहित्य में आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का है। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का जन्म 1884 ई. में बस्ती जिले के अगोना नामक ग्राम में हुआ। इनके पिता का नाम चन्द्रबली शुक्ल था। इण्टरमीडिएट में आते ही इनकी पढ़ाई छूट गई। ये सरकारी नौकरी में गए, पर स्वाभिमान के कारण नौकरी छोड़कर मिर्ज़ापुर के मिशन स्कूल में चित्रकला अध्यापक बने। इन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, बांग्ला, उर्दू, फारसी आदि भाषाओं का ज...

Tally Prime Edit Log – Company Creation, GST Enable, Purchase & Sales Entry PDF Download

Image
🧾 Tally Prime Edit Log – Complete Practical Guide (With GST) इस पोस्ट में Tally Prime के अंदर होने वाले सभी ज़रूरी कामों को step by step practical तरीके से समझाया गया है। यह पोस्ट खास उन लोगों के लिए है जो GST के साथ Purchase और Sales Entry सीखना चाहते हैं। 🔹 1. Normal Company Creation in Tally Prime सबसे पहले Normal Company बनाकर दिखाया गया है। Company creation के समय business details, financial year और books beginning सही तरीके से fill की गई है ताकि beginners को आसानी हो। 🔹 2. GST Enable करना (Step by Step) Company create करने के बाद GST को enable किया गया है। इसमें GST applicable, registration type, state selection और GSTIN entry detail में समझाई गई है। GST enable करने के बाद नीचे दिए गए तीनों tax head activate किए गए हैं: ✅ CGST ✅ SGST ✅ IGST 🔹 3. GST Ledger Creation (CGST, SGST, IGST) इस भाग में CGST, SGST और IGST के अलग-अलग ledger बनाए गए हैं। सभी ledger सही tax type और percentage के साथ create किए गए हैं, ताकि calculation automatic हो। ...

Up pri board social science paper

Image
1. फ्रांस की क्रान्ति कब हुई थी ? (A) 1788 ई० (B) 1789 ई० (C) 1600 ई० (D) 1787 ई० उत्तर : (B) 1789 ई० 2. जर्मनी के एकीकरण का जनक कौन था ? (A) नेपोलियन (B) हिटलर (C) बिस्मार्क (D) मुसोलिनी उत्तर : (C) बिस्मार्क 3. भारत का पहला लौह इस्पात संयंत्र कहाँ स्थापित किया गया था ? (A) कानपुर (B) मुम्बई (C) जमशेदपुर (D) अहमदाबाद उत्तर : (C) जमशेदपुर 4. अन्तरराष्ट्रीय विश्व बैंक की स्थापना कब की गई ? (A) 1945 (B) 1994 (C) 1992 (D) 1944 उत्तर : (D) 1944 5. विश्व में आर्थिक महामंदी कब आयी ? (A) 1920 (B) 1929 (C) 1919 (D) 1890 उत्तर : (B) 1929 6. कार्न लॉ किस देश से सम्बन्धित है ? (A) जर्मनी (B) संयुक्त राज्य अमेरिका (C) फ्रांस (D) ब्रिटेन उत्तर : (D) ब्रिटेन 7. हिन्दी है – (A) राज्य भाषा (B) राष्ट्र भाषा (C) राज भाषा (D) क्षेत्रीय भाषा उत्तर : (C) राज भाषा 8. जनसंघ की स्थापना हुई थी | (A) 1951 (B) 1972 (C) 2014 (D) 1990 उत्तर : (A) 1951 9. निम्न में से किसका सम्बन्ध लोकतन्त्र से नहीं है ? (A) जनमत (B) राजनीतिक दल (C) उत्तर...

कक्षा 10 विज्ञान – विद्युत // BOARD EXAM SPECIAL NOTES One shot revision

Image
🔌 कक्षा 10 विज्ञान – विद्युत BOARD EXAM SPECIAL NOTES ✨ भूमिका विद्युत (Electricity) कक्षा 10 विज्ञान का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अध्याय है। बोर्ड परीक्षा में इस अध्याय से MCQ, संख्यात्मक प्रश्न, परिभाषाएँ और आरेख निश्चित रूप से पूछे जाते हैं। 1️⃣ विद्युत आवेश एवं धारा 🔹 विद्युत आवेश (Electric Charge) विद्युत आवेश पदार्थ का वह गुण है जिसके कारण वह विद्युत बल अनुभव करता है। आवेश के दो प्रकार होते हैं – धनात्मक (+) एवं ऋणात्मक (–) मात्रक: कूलॉम (C) उदाहरण: कंघी को सूखे बालों में रगड़ने पर कागज़ के टुकड़े चिपक जाते हैं। 🔹 विद्युत धारा (Electric Current) किसी चालक में आवेश के प्रवाह की दर को विद्युत धारा कहते हैं। इसे इलेक्ट्रॉनों के प्रवाह के रूप में समझा जा सकता है। सूत्र: I = Q / t मात्रक: एम्पियर (A) मापन यंत्र: एमीटर (Series में) 2️⃣ विद्युत विभव एवं विभवान्तर 🔹 विद्युत विभव अनंत से किसी बिंदु तक एकांक धन आवेश को लाने में किया गया कार्य उस बिंदु का विद्युत विभव कहलाता है। 🔹 विद्युत विभवान्तर किसी परिपथ में दो बिंदुओं के बीच एकांक आवेश ...