Up pri board social science paper



1. फ्रांस की क्रान्ति कब हुई थी ?
(A) 1788 ई०
(B) 1789 ई०
(C) 1600 ई०
(D) 1787 ई०
उत्तर : (B) 1789 ई०

2. जर्मनी के एकीकरण का जनक कौन था ?
(A) नेपोलियन
(B) हिटलर
(C) बिस्मार्क
(D) मुसोलिनी
उत्तर : (C) बिस्मार्क

3. भारत का पहला लौह इस्पात संयंत्र कहाँ स्थापित किया गया था ?
(A) कानपुर
(B) मुम्बई
(C) जमशेदपुर
(D) अहमदाबाद
उत्तर : (C) जमशेदपुर

4. अन्तरराष्ट्रीय विश्व बैंक की स्थापना कब की गई ?
(A) 1945
(B) 1994
(C) 1992
(D) 1944
उत्तर : (D) 1944

5. विश्व में आर्थिक महामंदी कब आयी ?
(A) 1920
(B) 1929
(C) 1919
(D) 1890
उत्तर : (B) 1929

6. कार्न लॉ किस देश से सम्बन्धित है ?
(A) जर्मनी
(B) संयुक्त राज्य अमेरिका
(C) फ्रांस
(D) ब्रिटेन
उत्तर : (D) ब्रिटेन

7. हिन्दी है –
(A) राज्य भाषा
(B) राष्ट्र भाषा
(C) राज भाषा
(D) क्षेत्रीय भाषा
उत्तर : (C) राज भाषा

8. जनसंघ की स्थापना हुई थी |
(A) 1951
(B) 1972
(C) 2014
(D) 1990
उत्तर : (A) 1951

9. निम्न में से किसका सम्बन्ध लोकतन्त्र से नहीं है ?
(A) जनमत
(B) राजनीतिक दल
(C) उत्तरदायी शासन
(D) बहुसंख्यकों का शासन
उत्तर : (D) बहुसंख्यकों का शासन

10. भारत के संविधान में महिलाओं के लिये आरक्षण की व्यवस्था है |
(A) लोकसभा में
(B) विधानसभाओं में
(C) राज्यसभा में
(D) स्थानीय संस्थाओं में
उत्तर : (D) स्थानीय संस्थाओं में

11. निम्न में से कौन-सा आर्थिक विकास का लक्ष्य है ?
(A) रोजगार
(B) उपभोग में वृद्धि
(C) स्वतंत्रता
(D) इनमें से सभी
उत्तर : (D) इनमें से सभी

12. तृतीयक क्षेत्र का व्यवसाय है |
(A) बैंकिंग
(B) पशुपालन
(C) कार के कल-पुर्जे निर्माण
(D) कपास बुनना
उत्तर : (A) बैंकिंग

13. निम्नलिखित में से कौन अनौपचारिक साख को नियंत्रित करता है ?
(A) R.B.I.
(B) वित्त मंत्री
(C) कर्जदार
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (D) इनमें से कोई नहीं

14. निम्नलिखित में से कौन अन्तरराष्ट्रीय व्यापार का अवरोधक है ?
(A) आयात कर
(B) घरेलू व्यापार को संरक्षण
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (C) (A) और (B) दोनों

15. उपभोक्ता के शोषण का एक रूप है |
(A) मिलावटी वस्तु
(B) अनुचित कीमत लेना
(C) कम वजन तौलना
(D) इनमें से सभी
उत्तर : (D) इनमें से सभी

16. सम्पूर्ण उत्तरी मैदान बना है |
(A) जलोढ़ मृदा से
(B) काली मृदा से
(C) लेटराइट मृदा से
(D) मरुस्थली मृदा से
उत्तर : (A) जलोढ़ मृदा से

17. निम्नलिखित में से कौन वन संसाधनों के सिकुड़ने का कारण नहीं है ?
(A) कृषि क्षेत्रफल में वृद्धि
(B) वाणिज्य वानिकी में वृद्धि
(C) खनन क्रियाओं में वृद्धि
(D) आरक्षित वनों का विस्तार
उत्तर : (D) आरक्षित वनों का विस्तार

18. निम्नलिखित में से कौन भारत में रोपण फसल का उदाहरण नहीं है ?
(A) गन्ना
(B) केला
(C) धान
(D) कॉफी
उत्तर : (C) धान

19. निम्नलिखित में से कौन खनिज उद्योग है ?
(A) चीनी उद्योग
(B) पेट्रो-रसायन उद्योग
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) पेट्रो-रसायन उद्योग

20. स्वर्णिम चतुर्भुज योजना सम्बन्धित है |
(A) स्वर्ण खनन से
(B) महा-राजमार्ग विकास से
(C) रेल परिवहन के विकास से
(D) बाघों के संरक्षण से
उत्तर : (B) महा-राजमार्ग विकास

[ खंड-वा ]

  1. भारत की आर्थिक तथा राजनीतिक स्थिति पर प्रथम विश्वयुद्ध के प्रभावों का उल्लेख करें।

   अथवा


      आर्थिक महामंदी के दो प्रमुख कारणों का उल्लेख करें।

2.भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में क्षेत्रीय दलों के बढ़ते महत्व के दो प्रमुख कारणों का उल्लेख कीजिए।

अथवा

    लोकतंत्र की चार प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

3.परिवहन क्षेत्र का विकास देश के विकास में कैसे सहायक हो सकता है? इसके किन्हीं दो लाभ बताइए।

अथवा

   अयस्क क्या होते हैं? भारत में लौह अयस्क की दो प्रमुख पेटियाँ कौन-सी हैं?

4.सूचना का अधिकार क्या है? यह किस प्रकार उपभोक्ता की शक्ति में वृद्धि करता है ?

अथवा

भारत सरकार द्वारा विदेशी निवेशों को आकर्षित करने हेतु उठाये जाने वाले दो उपायों का वर्णन कीजिए।


वर्णनात्मक - II

(निम्न प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में दीजिए।)

5. भारत में राष्ट्रवाद के उदय के प्रमुख कारणों की व्याख्या कीजिए।

अथवा

    फ्रांस की क्रान्ति के प्रमुख कारणों का वर्णन कीजिए।

6.भारत की संघात्मक शासन व्यवस्था की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करें।

अथवा

    साम्प्रदायिकता से आप क्या समझते हैं? यह किस प्रकार भारतीय समाज के लिए हानिप्रद है ?

7.अर्थव्यवस्था के तीन क्षेत्रक कौन कौन से हैं? भारत के आर्थिक विकास के साथ विभिन्न क्षेत्रकों की          संरचना में हुए परिवर्तन का वर्णन कीजिए। 

अथवा

अनौपचारिक साख क्या है? भारत में साख विस्तार में अनौपचारिक साख की आवश्यकता एवं चुनौतियों को एक-एक उदाहरण द्वारा समझायें।

8.भारत में बन एवं वन्य जीवों का संरक्षण क्यों आवश्यक है? इस हेतु उठाये गये किन्हीं दो कदमों को बताइए।

अथवा

भारत में प्रचलित किन्हीं तीन प्रमुख कृषि के प्रकारों का संक्षिप्त परिचय दीजिए

{मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न }

[ निर्देश : प्रश्न संख्या 9 (A) तथा 9 (B) मानचित्र से संबंधित हैं। ]

9(A). निम्नलिखित स्थानों को भारत के दिये गये रेखा मानचित्र में चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाइए। सही नाम           तथा स्थान अंकन के लिए 1/2 1/2 अंक निर्धारित हैं:

  • i) वह स्थान जहाँ पूर्ण स्वराज की माँग का प्रस्ताव पारित हुआ था। 1/2 + 1/2
  • ii) वह स्थान जहाँ दिसम्बर, 1920 में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था। 1/2 + 1/2
  • iii) वह जनपद जहाँ जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड हुआ था। 1/2 + 1/2
  • iv) वह स्थान जहाँ आनन्द भवन स्थित है। 1/2 + 1/2
  • v) वह स्थान जहाँ सूती मिल श्रमिकों ने पहला सत्याग्रह किया था।1/2 + 1/2
9.(B).निर्देश दिये गये भारत के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित स्थानों को चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाइए :

  • i) पश्चिम भारत स्थित एक सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ✡️चिह्न द्वारा नाम सहित। 1/2 + 1/2
  • ii) पूर्वी भारत स्थित एक लोहा और इस्पात संयंत्र 🟩चिह्न द्वारा नाम सहित।1/2 + 1/2
  • iii) दक्षिण भारत स्थित एक तापीय ऊर्जा संयंत्र 🔴चिह्न द्वारा नाम सहित।1/2 + 1/2
  • iv) छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी©️ चिह्न द्वारा नाम सहित।1/2 + 1/2
  • v) पूर्वी भारत स्थित अन्तरराष्ट्रीय हवाई पत्तन 🛩️चिह्न द्वारा नाम सहित।1/2+1/2
अथवा

9(A). निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए। मानचित्र का प्रयोग न कीजिए।

  • i) पूर्ण स्वराज की माँग का प्रस्ताव कहाँ पारित हुआ था ?
  • ii) दिसम्बर, 1920 में कांग्रेस का अधिवेशन कहाँ हुआ था ?
  • iii) जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड किस जनपद में हुआ था ?
  • iv) आनन्द भवन कहाँ स्थित है ?
  • v) सूती मिल के श्रमिकों ने कहाँ पहला सत्याग्रह किया था ?
9 (B). निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए। मानचित्र का प्रयोग न कीजिए।


  1. i) पश्चिम भारत में स्थित एक सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का नाम लिखिए।
  2. ii) पूर्वी भारत में स्थित एक लोहा और इस्पात संयंत्र का नाम लिखिए।
  3. iii) दक्षिण भारत में स्थित एक तापीय ऊर्जा संयंत्र का नाम लिखिए।
  4. iv) छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी का नाम लिखिए।
  5. v) पूर्वी भारत में स्थित एक अन्तरराष्ट्रीय हवाई पत्तन का नाम लिखिए।

1. महात्मा गाँधी भारत कब लौटे ?
(A) फरवरी 1915
(B) जनवरी 1915
(C) मार्च 1915
(D) अप्रैल 1915
उत्तर : (B) जनवरी 1915

2. असहयोग आन्दोलन स्थगित करने का मुख्य कारण था -
(A) जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड
(B) रॉलेट एक्ट
(C) खिलाफत आन्दोलन
(D) चौरी-चौरा की घटना
उत्तर : (D) चौरी-चौरा की घटना

3. आर्थिक मंदी का प्रथम कारण था-
(A) कृषि क्षेत्र में अधिक उत्पादन
(B) बैंकों का निजीकरण
(C) अत्यधिक निवेश
(D) उद्योगों की संख्या में वृध्दि
उत्तर : (A) कृषि क्षेत्र में अधिक उत्पादन

4. ब्रेटेन वुड्स नामक संस्था निम्नलिखित में से कहाँ स्थित थी?
(A) अफ्रीका
(B) यूरोप
(C) अमेरिका
(D) एशिया
उत्तर : (C) अमेरिका

5. सर्व प्रथम सोलहवीं सदी में प्रिंटिंग प्रेस भारत के किस राज्य में आया?
(A) गोवा
(B) तमिलनाडु
(C) केरल
(D) उत्तर प्रदेश
उत्तर : (A) गोवा

6. हिन्दी के अतिरिक्त संविधान में कितनी अन्य भाषाओं का उल्लेख है?
(A) 20
(B) 21
(C) 22
(D) 23
उत्तर : (B) 21

7. निम्नलिखित देशों में कहाँ संघात्मक शासन नहीं है?
(A) भारत
(B) श्रीलंका
(C) संयुक्त राज्य अमेरिका
(D) बेल्जियम
उत्तर : (B) श्रीलंका

8. लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था अन्य व्यवस्थाओं से अच्छी है, क्योंकि यह
(A) पारदर्शी है
(B) व्यक्ति की गरिमा को बढ़ावा देती है
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (C) (A) और (B) दोनों

9. भारत में कितने राष्ट्रीय राजनीतिक दल है?
(A) 4
(B) 5
(C) 6
(D) 7
उत्तर : (C) 6

10. साम्प्रदायिकता किसके लिए हानिकारक है?
(A) अल्पसंख्यक
(B) बहुसंख्यक
(C) अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक दोनों
(D) इसमें से किसी को भी नहीं
उत्तर : (C) अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक दोनों

11. जून 1992 में प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन किस शहर में हुआ था?
(A) मास्को, रुस
(B) न्यूयार्क, यू.एस.ए.
(C) पेरीस, फ्रांस
(D) रियो डी जेनेरो, ब्राजील
उत्तर : (D) रियो डी जेनेरो, ब्राजील

12. किस मृदा का निर्माण भारी वर्षा से अत्यधिक निक्षालन के फलस्वरुप होता है?
(A) लाल और पीली मृदा
(B) काली मृदा
(C) लँटराइट मृदा
(D) मरुस्थली मृदा
उत्तर : (C) लँटराइट मृदा

13. प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत किस वर्ष से हुई?
(A) 1970
(B) 1971
(C) 1972
(D) 1973
उत्तर : (D) 1973

14. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य सरदार सरोवर परियोजना से नहीं जुड़ा है?
(A) महाराष्ट्र
(B) मध्य प्रदेश
(C) उत्तर प्रदेश
(D) गुजरात
उत्तर : (C) उत्तर प्रदेश

15. स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना किससे सम्बन्धित है?
(A) स्वर्ण उद्योग
(B) रेल परिवहन
(C) सड़क
(D) वायु परिवहन
उत्तर : (C) सड़क

16. भारत में एक हजार रुपये के करन्सी नोटों को किस वर्ष अमान्य घोषित किया गया?
(A) 2015
(B) 2016
(C) 2017
(D) 2018
उत्तर : (B) 2016

17. मानव विकास रिपोर्ट किस संस्था के द्वारा प्रकाशित की जाती है?
(A) UNO
(B) UNESCO
(C) UNDP
(D) EU
उत्तर : (C) UNDP

18. गषीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम किस वर्ष से लागू हुआ?
(A) 2000
(B) 2002
(C) 2005
(D) 2010
उत्तर : (C) 2005

19. एक वस्तु का अधिकांश प्राकृतिक प्रक्रिया से उत्पादन किस क्षेत्रक की?
(A) प्राथमिक
(B) द्वितीयक
(C) तृतीयक
(D) चतुर्थक
उत्तर : (A) प्राथमिक

20. उदारीकरण है-
(A) सरकार का लोगों के प्रति उदार नज़रिया
(B) सरकार द्वारा अवरोधी या प्रतिबन्धों को हटाने की प्रक्रिया
(C) अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों में उदारता
(D) उधार देना
उत्तर : (B) सरकार द्वारा अवरोधी या प्रतिबन्धों को हटाने की प्रक्रिया

Comments

Popular posts from this blog

Tally Prime Edit Log – Company Creation, GST Enable, Purchase & Sales Entry PDF Download

HTML Introduction HTML Quotation HTML Colors HTML Links HTML Images HTML Tables HTML Lists Block & Inline Class Attribute ID Attribute HTML Iframes HTML Forms

HTML tags in Hindi – Complete list of basic HTML tags with easy explanation for beginners.