HTML Introduction in Hindi | HTML क्या है, HTML Editors और Web Browser
Introduction to HTML
📑 Contents
- What is HTML?
- HTML की विशेषताएं
- What is HTML Text Editor?
- Best HTML Editors के नाम
- Notepad++
- Notepad++ के Features
- What is Web Browser?
- Web Browser List
What is HTML? (HTML क्या है?)
✔ HTML का पूरा नाम Hyper Text Markup Language है।
✔ HTML एक computer की भाषा है जिसका इस्तेमाल website बनाने में किया जाता है।
✔ HTML वेब पेज के structure को describe (परिभाषित) करता है।
✔ HTML में बहुत सारे tags होते हैं जिनका इस्तेमाल करके हम अपने वेब पेज को आसानी से create कर सकते हैं।
✔ HTML वेब ब्राउज़र को यह बताता है कि वेब पेज में मौजूद content को किस प्रकार दिखाना है।
✔ HTML के साथ CSS और JavaScript का इस्तेमाल करके आकर्षक वेबसाइट बनाई जा सकती है।
✔ HTML को 1991 में Tim Berners-Lee ने विकसित किया था।
✔ HTML का फाइल extension .html तथा .htm होता है।
✔ HTML के द्वारा हम वेबसाइट में audio, video और image भी जोड़ सकते हैं।
✔ HTML case-sensitive नहीं होती इसलिए इसमें tags को uppercase और lowercase दोनों तरीकों से लिखा जा सकता है।
✔ HTML में बहुत से formatting tags होते हैं जिनकी मदद से effective presentation बनाया जा सकता है। HTML का इस्तेमाल कर webpage बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको चाहिए दो चीज़ –Text Editor – जैसे Notepad जिसमें HTML का code लिखा जाता है।Browser – जैसे Internet Explorer, Google Chrome, Mozilla Firefox आदि जिसमें आपके website को पहचान मिलती है और जिसे internet user देख सकते हैं।
HTML की विशेषताएं
✔ HTML (Hyper Text Markup Language) is the standard markup language used to create web pages and websites on the internet. It is used to design the structure of a webpage. With the help of HTML, we can add text, images, links, videos, tables, and many other elements to a webpage. HTML uses different tags to tell the web browser how the content should be displayed on the screen.
✔ HTML (हाइपर टेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज) एक मानक मार्कअप भाषा है जिसका उपयोग इंटरनेट पर वेब पेज और वेबसाइट बनाने के लिए किया जाता है। यह वेब पेज की संरचना (Structure) तैयार करने के काम आती है। HTML की मदद से हम वेब पेज में टेक्स्ट, चित्र, लिंक, वीडियो, टेबल आदि जोड़ सकते हैं। HTML में अलग-अलग टैग का उपयोग किया जाता है, जो वेब ब्राउज़र को बताते हैं कि वेब पेज का कंटेंट स्क्रीन पर कैसे दिखाया जाए।
What is HTML Text Editor?
✔ HTML editor एक प्रकार का सॉफ्टवेयर है जिसके माध्यम से आप HTML की कोडिंग आसानी से कर पाते हैं। यह एक simple सा software होता है।
✔ वेबसाइट या किसी वेब डॉक्यूमेंट को बनाने के लिए हमें HTML code लिखना पड़ता है और इसी काम को करने के लिए कई सारे HTML editor बनाये गये हैं जो हमारे द्वारा लिखे गये code को आसानी से manage करते हैं और काम को आसान बनाने के लिए कई सारे features भी provide करते हैं।
✔ जिसका उपयोग आप Notepad या किसी भी text editor की तरह भी कर सकते हैं।
HTML Text Editor के फायदे
✔ HTML editor में code बहुत ही जल्दी से लिखा जा सकता है।
✔ इसमें code को organize करना आसान हो जाता है।
✔ HTML tags automatically detect हो जाते हैं और गलती होने पर error पता चल जाता है।
✔ Auto complete function से coding speed बढ़ जाती है।
✔ Editor का उपयोग करके आसानी से HTML सीखा जा सकता है।
✔ एक साथ कई सारी files को manage किया जा सकता है।
✔ अलग-अलग प्रकार की programming language में program बनाया जा सकता है।
Best HTML Editors के नाम
1️⃣ Notepad++ – एक lightweight और fast code editor है जिसका उपयोग HTML और कई programming languages के लिए किया जाता है।
2️⃣ Sublime Text – यह एक बहुत ही popular और fast editor है जिसमें powerful features और plugins मिलते हैं।
3️⃣ Visual Studio Code – Microsoft द्वारा बनाया गया एक बहुत ही powerful और modern code editor है।
4️⃣ Adobe Dreamweaver CC – यह एक professional web design software है जिससे आसानी से website design की जा सकती है।
5️⃣ Atom Code Editor – GitHub द्वारा बनाया गया एक open source editor है जो developers में काफी लोकप्रिय है।
6️⃣ Programmer's Notepad – यह एक simple और useful editor है जो coding के लिए अच्छा माना जाता है।
7️⃣ Brackets – यह web development के लिए बनाया गया editor है जो HTML और CSS के लिए बहुत उपयोगी है।
8️⃣ SynWrite – यह एक advanced text editor है जिसमें कई coding features मिलते हैं।
9️⃣ Light Table – यह एक modern code editor है जो real-time coding feedback देता है।
🔟 Bluefish Editor – यह एक powerful और lightweight HTML editor है जो खासतौर पर web developers के लिए बनाया गया है। इसमें HTML, CSS और कई programming languages के लिए useful features मिलते हैं।
Notepad++
✔ Notepad++ एक free और open source code editor है जिसको बहुत ही lightweight बनाया गया है। इसका use करना बहुत ही आसान है और यह बहुत कम CPU power use करता है।
✔ इसमें दिए गये tools web designer और front end developers के लिए बहुत ही उपयोगी हैं।
Notepad++ के Features
What is Web Browser? (वेब ब्राउज़र क्या है?)
✔ Web browser एक application software है। यह एक device में रहता है। जब वो device Internet से जुड़ता है तब ये web browser काम करना शुरू करता है।
✔ Internet और web browser एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। बिना Internet के ना हम web browser का इस्तेमाल कर सकते हैं और ना ही बिना web browser के Internet हमारे किसी काम आ सकता है।
✔ Web browser की मदद से हम Internet पर मौजूद बहुत सारे web pages को देख सकते हैं।
✔ यह web pages की files और दूसरे contents जैसे video, images और text को translate करके हमारे device की screen पर दिखाता है।
✔ Web browser computer की इस भाषा को translate करता है ताकि Internet users आसानी से contents को पढ़ सकें।
Comments