कक्षा 10 विज्ञान (UP Board 2026): ओह्म का नियम और महत्वपूर्ण प्रश्नों की सूची

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026

कक्षा 10 विज्ञान: अध्याय - विद्युत (ओह्म का नियम एवं महत्वपूर्ण प्रश्न)

बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए 'विद्युत' अध्याय बहुत महत्वपूर्ण है। इस पोस्ट में हम ओह्म के नियम को विस्तार से समझेंगे और महत्वपूर्ण प्रश्नों की सूची देखेंगे।



1. ओह्म का नियम (Ohm's Law)

परिभाषा: यदि किसी चालक की भौतिक अवस्थाएं (जैसे ताप) स्थिर रहें, तो चालक के सिरों पर लगाया गया विभवांतर (V) उसमें प्रवाहित धारा (I) के अनुक्रमानुपाती होता है।

V = I × R

जहाँ R एक नियतांक है जिसे चालक का प्रतिरोध कहते हैं। इसका मात्रक ओह्म (Ω) होता है।

चित्र: ओह्म के नियम का प्रायोगिक परिपथ

2. ओह्म के नियम का सत्यापन

ओह्म के नियम को सत्यापित करने के लिए एक परिपथ तैयार किया जाता है जिसमें बैटरी, अमीटर, वोल्टमीटर, और एक प्रतिरोधक तार जोड़ा जाता है।

  • जब परिपथ में धारा प्रवाहित की जाती है, तो अमीटर से धारा (I) और वोल्टमीटर से विभवांतर (V) का मान नोट करते हैं।
  • अलग-अलग धारा पर विभवांतर का मान निकालने पर V/I का अनुपात हमेशा एक समान (Constant) प्राप्त होता है।
  • यदि V और I के बीच ग्राफ खींचा जाए, तो एक सीधी सरल रेखा प्राप्त होती है, जो ओह्म के नियम को सिद्ध करती है।

3. अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (UP Board 2026)

क्र.सं. प्रश्न का नाम
02 मानव नेत्र का सचित्र वर्णन करें।
03 निकट दृष्टि दोष और दूर दृष्टि दोष के कारण एवं निवारण।
04 pH मान का हमारे दैनिक जीवन में क्या महत्व है?
05 मेंडल के आनुवंशिकता के नियमों की व्याख्या कीजिए।

💡 छात्रों के लिए सलाह:

इन सभी टॉपिक्स को अपनी कॉपी में लिखकर याद करें। यदि आपको कोई प्रश्न समझ न आए, तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछें।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026

कक्षा 10 विज्ञान: अध्याय - विद्युत (ओह्म का नियम एवं महत्वपूर्ण प्रश्न)

1. ओह्म का नियम (Ohm's Law)

परिभाषा: यदि किसी चालक की भौतिक अवस्थाएं (जैसे ताप) स्थिर रहें, तो चालक के सिरों पर लगाया गया विभवांतर (V) उसमें प्रवाहित धारा (I) के अनुक्रमानुपाती होता है।

V = I × R

जहाँ R एक नियतांक है जिसे चालक का प्रतिरोध कहते हैं। इसका मात्रक ओह्म (Ω) होता है।

🔥 हर साल आने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न (Top Repeat Questions)

नीचे दिए गए प्रश्न पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक बार पूछे गए हैं:

प्रश्न 06: धमनी और शिरा में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर संकेत: धमनी में शुद्ध रक्त बहता है और इसकी दीवारें मोटी होती हैं, जबकि शिरा में अशुद्ध रक्त बहता है।

प्रश्न 07: साबुन की सफाई प्रक्रिया (मिसेल अवधारणा) को समझाइए।

उत्तर संकेत: साबुन के अणु के दो भाग होते हैं- जलरागी और जलविरागी।

प्रश्न 08: वृक्क (Kidney) की संरचना एवं कार्यविधि का वर्णन करें।

उत्तर संकेत: नेफ्रॉन वृक्क की कार्यात्मक इकाई है जो रक्त को छानने का काम करती है।

प्रश्न 09: परावर्तन और अपवर्तन के नियम लिखिए।

उत्तर संकेत: आपतन कोण और परावर्तन कोण हमेशा बराबर होते हैं (i = r)।

प्रश्न 10: फ्लेमिंग के बाएँ हाथ का नियम क्या है?

उत्तर संकेत: यह नियम चुंबकीय क्षेत्र में चालक पर लगने वाले बल की दिशा बताता है।

कक्षा 10 विज्ञान के अन्य मुख्य टॉपिक्स:

विषय महत्व
मानव नेत्र हर साल 5 नंबर का चित्र आता है।
मेंडल के नियम आनुवंशिकता के लिए अनिवार्य प्रश्न।

💡 छात्रों के लिए संदेश:

परीक्षा की तैयारी के लिए इन 10 प्रश्नों को आज ही अपनी कॉपी में नोट कर लें।

इसे भी पढ़ें (Important):

  • Class 10 Math Important 
  • UP Board

© Amod Study World - Education First

Comments

Popular posts from this blog

Tally Prime Edit Log – Company Creation, GST Enable, Purchase & Sales Entry PDF Download

HTML Introduction HTML Quotation HTML Colors HTML Links HTML Images HTML Tables HTML Lists Block & Inline Class Attribute ID Attribute HTML Iframes HTML Forms

HTML tags in Hindi – Complete list of basic HTML tags with easy explanation for beginners.